फतवा: मुल्क के बंटवारे का जिम्मेदार था जिन्ना, समर्थन में खड़ा होना नाजायज - AbhiTak News - Short News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 8 May 2018

फतवा: मुल्क के बंटवारे का जिम्मेदार था जिन्ना, समर्थन में खड़ा होना नाजायज

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि फतवे में कहा गया है कि मोहम्मद अली जिन्ना का समर्थन करना या उनकी हिमायत में खड़ा होना किसी भी तरीके जायज नहीं है.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रसंघ भवन में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर छिड़े घमासान के बीच बरेली की सबसे बड़ी दरगाह आला हजरत ने फतवा जारी किया है. जारी फतवे में जिन्ना को मुल्क के बंटवारे का जिम्मेदार बताते हुए कहा गया है कि उसका समर्थन करना जायज नहीं है. 
 मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा है कि जिन्ना दुश्मन मुल्क का हिस्सा हैं. हमारे मुल्क का हिस्सा नहीं हैं. देश में जहां भी जिन्ना की तस्वीरें लगी हैं, सभी को उतार देना चाहिए.

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि फतवे में कहा गया है कि मोहम्मद अली जिन्ना का समर्थन करना या उनकी हिमायत में खड़ा होना किसी भी तरीके से जायज नहीं है. उन्होंने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना का सबसे बड़ा जुर्म यह है कि उन्होंने मुल्क का बंटवारा किया. मुल्क की तस्किम में उनका अहम किरदार रहा है. उस वक्त मुसलामानों को जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा आज भी वह तारीख का हिस्सा है. आज भी वह सब लोगों को याद है. इसलिए एक फोटो को लेकर इतना विवाद खड़ा करना उचित नहीं है. आगरा उनके फोटो से कुछ लोगों को ऐतराज है तो उसे उतार देना चाहिए.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2FU5g13

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages