महाराष्ट्र के मशहूर पुलिस अफसर हिमांशु राय ने की खुदकुशी ! - AbhiTak News - Short News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 11 May 2018

महाराष्ट्र के मशहूर पुलिस अफसर हिमांशु राय ने की खुदकुशी !

: महाराष्ट्र पुलिस के एडीजी रैंक के तेज-तर्रार अफसर हिमाशु रॉय ने खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है उन्होंने अपने घर में खुद को गोली मार ली है. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे. हालांकि उनके इस कदम के पीछे क्या वजह थी ये पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि रॉय ने अपने आवास पर अपनी सर्विस रिवाल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

हिमांशु रॉय मुंबई पुलिस में संयुक्त पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र एटीएस चीफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. वह 2012-2014 के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) थे. उन्होंने आईपीएल सट्टेबाजी कांड की जांच का नेतृत्व भी किया था.

इसके बाद उनका तबादला एटीएस में हो गया. आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) का प्रमुख रहने के दौरान उन्होंने बांद्रा कुर्ला इलाके में एक अमेरिकी स्कूल को विस्फोट कर उड़ाने की कथित साजिश रचने को लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीस अंसारी को गिरफ्तार किया था.

वह कई अहम मामलों को सुलझाने में शामिल रहे थे. इनमें पत्रकार जे डे, अदाकारा लैला खान और कानून स्नातक पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या के मामले शामिल थे.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages