हाय ! हमारी संस्कृति ही लुट गई ! - AbhiTak News - Short News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 27 June 2018

हाय ! हमारी संस्कृति ही लुट गई !


हम कहा जा रहे!
कुछ दिन पहले जब एक इंटरनेशनल सर्वे ने सभी के होश उड़ा दिए हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत को महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, यौन अपराध और जबरदस्ती काम कराने के चलते भारत को टॉप पर रखा गया. बता दें, 548 जानकारों की राय से यह रिपोर्ट तैयार की गई है. भारत के बाद दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान और तीसरे नंबर पर सीरिया है. मंगलवार को थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन ने ये सर्वे किया. 
तब दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे एक लड़की की लाश जिसके साथ गैंगरेप की आशंका है ने इन रिपोर्टो के सही साबित करने मे कोई कसर नही छोड़ी|
बलिया की रहने वाली संस्क्रति राय जो लखनऊ मे पालिटेक्निक की पढ़ाई कर रही थी उसके साथ ये अप्रत्याशित घटना हुई!
आसपास चुनाव नही है तो नेताओ और मीडिया का चक्कर न लगा!
किसी कड़े कानून की अनुपस्थिति मे कुछ दिन मे ये अपराध नासूर बन जाएंगे!
                "ना जाने कौनसी कमी रह जाती है परवरिश में बेटों की...
               क्यु मेरे मुल्क में बेटियों की लाशे अक्सर बे'वस्त्र मिलती हैं..
हमसबको इस स्थिति पर गौर करने की जरूरत है, हिन्दू मुस्लिम की लड़ाई से ऊपर आकर कुछ करना होगा!

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages