छत्‍तीसगढ़ ने सभी राज्‍यों को पछाड़ा, स्‍वराज अभियान में बना बना नंबर वन - AbhiTak News - Short News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 10 May 2018

छत्‍तीसगढ़ ने सभी राज्‍यों को पछाड़ा, स्‍वराज अभियान में बना बना नंबर वन

केन्द्र सरकार की ताजा रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रव्यापी ग्राम स्वराज अभियान के विभिन्न आयोजनों और प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरे देश में पहला स्थान मिला है

.
रायपुर: छत्‍तीसगढ़ इन दिनों अपने राज्‍य में हुए विकास कार्यों को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है. केन्द्र सरकार की ताजा रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रव्यापी ग्राम स्वराज अभियान के विभिन्न आयोजनों और प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरे देश में पहला स्थान मिला है. इस बात से खुश प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि हम सब के लिए यह गर्व की बात है.14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश के लिए ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ किया था.
सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बीजापुर जिले के ग्राम जांगला में पूरे देश के लिए ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ किया था. ग्राम सुराज अभियान में जितनी योजना थी उसका क्रियान्वयन बेहतर हुआ. छत्तीसगढ़ में फ्लैगशिप स्कीम के तहत 10 योजना का बेहतर क्रियान्वयन हुआ है. छत्तीसगढ़ के लिए ये गर्व की बात है कि देशव्यापी योजनाओं का यहां बेहतर तरीके से क्रियान्यवयन किया जा रहा है.

from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/2Iptc1N

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages