हमारी सेना सीरिया, पाकिस्‍तान जैसी नहीं, जो अपने लोगों पर टैंकों का इस्‍तेमाल करे: जनरल बिपिन रावत - AbhiTak News - Short News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 10 May 2018

हमारी सेना सीरिया, पाकिस्‍तान जैसी नहीं, जो अपने लोगों पर टैंकों का इस्‍तेमाल करे: जनरल बिपिन रावत

कश्‍मीरी युवाओं के मसले पर जनरल रावत ने कहा कि मुझे मालूम है कि वे नाराज हैं लेकिन सुरक्षा बलों पर हमला करना और पत्‍थर फेंकना कोई तरीका नहीं है.





आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने हालिया दौर में कश्‍मीर घाटी में बढ़ती हिंसक गतिविधियों और सेना के ऑपरेशन के बारे में विस्‍तार से बात करते हुए एक इंटरव्‍यू में कहा कि आतंकियों के साथ होने वाले एनकाउंटरों से वह भी व्‍यथित होते हैं. द इंडियन एक्‍सप्रेस को दिए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा, ''हमें इसमें कोई खुशी नहीं मिलती. लेकिन यदि आप हमसे लड़ना चाहते हैं तो बदले में हम आपसे अपनी पूरी ताकत से लड़ेंगे. कश्‍मीरियों को यह बात समझनी चाहिए कि सुरक्षाबल इतने क्रूर नहीं हैं...इसके लिए आप सीरिया और पाकिस्‍तान को देखिए...वे इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए टैंक और वायु शक्ति का प्रयोग कर रहे हैं. हमारी सेनाएं उकसाए जाने के बावजूद यथासंभव प्रयास करती हैं कि आम लोगों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हो.''
कश्‍मीरी युवाओं के मसले पर उन्‍होंने बोला, ''मुझे मालूम है कि वे नाराज हैं लेकिन सुरक्षा बलों पर हमला करना और पत्‍थर फेंकना कोई तरीका नहीं है.''
from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/2K7ltlZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages